Sunday, 29 May 2016

वृक्षारोपण कार्यक्रम

विद्यार्थी संगठन संकल्प शक्ति
                  और
360 रिसर्च एंड इन्नोवेशन ग्रूप

             की पहल......

अपना पौधा, अपना नाम, तब बचेगी प्रकृति की जान।

आज दिनांक 29 मई 2016, दिन रविवार को सप्ताहिक मीटिंग हुई। जिसमें प्रकृति, उसके अस्तित्व, दोहन, जीवन का सम्बन्ध आदि चर्चा हुई जिसमे  मुख्य केन्द्र बिन्दु प्रकृति और वृक्षारोपण रहा। आशीष कुमार आर्य ( करन कुमार आर्य ) ने प्रकृति संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को सर्वोत्तमकार्य बताया। इनका मानना है की आज के समय में पानी, जलवायु, वर्षा, मौषम, में जो विकृतिया हो रही है, इन सब में मानवजाति का बहुत बड़ा बुरा हाथ है, आज साँस लेने को शुद्ध हवा नही है, पिने को शुद्ध पानी नही है, खेतों में फसल उगाने के लिए पानी नही है, इन सभी समस्या का एक ही उपाय है वृक्षारोपण, हम वृक्षारोपण करके अपनी मानव सभ्यता और इस प्रकृति के अस्तित्व को बचा सकते है, प्रकृति को संतुलित कर सकते है, अन्यथा विनाश निकट है। इस  प्रकार अन्य लोगों ने भी अपने विचारों को प्रकट किया। आर्य का कहना है की हमे प्रकृति ने बनाया है कुछ मकसद के लिए लेकिन हम रास्ता भटक गए है और इस जीवनदाता प्रकृति को ही नष्ट करने पर तूल गए है, पर अब इसे रोकना है! दिनांक 3 जून को थाना परिसर में वृक्षरोपण किया जायेगा और पुनः 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षरोपन कार्यक्रम

" अपना पौधा, अपना नाम, तब बचेगी प्रकृति की जान "

का समान्य उदघाट्न किया जायेगा और नरकटियागंज क्षेत्र में भारी मात्रा में वृक्षारोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी नरकटियागंज और दूसरे शहरों के जनता से अपील है की वो भी हमे सहयोग करें। वही 360 रिसर्च एंड इन्नोवेशन ग्रुप के संचालक सुधांशु कुमार शेखर ने कहा कि हमारा शरीर प्रकृति के तरंगों का परिणाम है, प्रकृति के प्रत्येक कण हमें प्रभावित करते हैं। अत: प्रकृति हमारा संरक्षक हैं और हमें इसे बचाये रखनी चाहिए।

       हमारी आगामी कार्यक्रम
" मिशन- प्रकृति और विज्ञान "

दूसरा कार्यक्रम " प्रकृति " -  हरियाली भरी आवास, गर्मी होगी खल्लास। हरियाली का सम्राज्य स्थापित करना और सभी कंक्रीटरूपि घरों को हरियाली में बदलना ताकि गर्मी कम पड़े और पृथ्वी ठंडी रहे

तीसरा कार्यक्रम " विज्ञान " - पानी टंकी से हो रहे पानी की बर्बादी ( टंकी फूल होने पर पानी का छति होना ) को रोकना, यह एक यन्त्र से सम्भव है जो की टंकी फूल होते ही यह यंत्र मोटर को स्वतः बंद कर देगा।

इस कार्यक्रम " मिशन- प्रकृति और विज्ञान " का उदघाट्न भी जल्द किया जायेगा।

मौके पर वि.स.सं.श. के अध्यक्ष आशीष कुमार आर्य, सचिव धंनु गुप्ता, कोषाध्यक्ष साहिल कश्यप,
और 360 रिसर्च एंड इन्नोवेशन ग्रूप के संचालक सुधांशु शेखर, सचिव दीपक जायसवाल समेत प्रेम कुमार आर्य, सत्यम गुप्ता, बिशु कुमार, मनीष कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment